हल्द्वानी: बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हल्द्वानी। रेलवे बाजार में नाहिद सिनेमा के सामने एक लावारिस बुजुर्ग का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त रिक्शा पोलर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह नाहिद टाॅकीज के सामने एक लावारिस बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है मूलरूप से नेपाल का रहने वाला बलवंत पिछले कई
वर्षों से रिक्शा चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि कुछ समय से बीमार चल रहा था। लोगों द्वारा भोजन आदि देने पर भी वह खाना नहीं खाता था। वहीं रिक्शा मालिक गफूर बस्ती निवासी नईम ने बताया कि वह रिक्शा चालक को 30 सालों से जानता है। पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से मृतक का शव पीएम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के अंतिम संस्कार का बीड़ा भी रिक्शा मालिक नईम ने उठाया है।
जेल में पॉजिटिव कैदी मिलने से हड़कंप
हल्द्वानी। उप कारागार हल्द्वानी में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। कैदी के पाॅजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नए आने वाले कैदियों के लिए अलग से बैरक बनाई है। उपकारागार में इस समय 16 सौ से ज्यादा कैदी रह रहे हैं। कुछ दिन पहले एक कैदी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी, हालांकि वह दो दिन पूर्व ही जेल में आया था। इसके बाद एक और कैदी के पाजिटिव आने के बाद जेल प्रशासन सकते में है। यह कैदी पिछले काफी समय से जेल में बंद है। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
जेलर संजीव ह्यांकी ने बताया कि कैदियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। खासी, बुखार आदि कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर ऐसे कैदी को अलग बैरक में रखा जा रहा है। बीमार कैदियों के लिए बैरक नंबर पांच को आइसोलेट बैरक बना दिया गया है। वर्तमान में इस बैरक में 40 बीमार कैदियों को रखकर उपचार कराया जा रहा है। वहीं जेल में आने वाले नए कैदियों को बैरक नंबर एक में रखा जा रहा है। 14 दिन तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखकर पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही दूसरी बैरकों में भेजा जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें