हल्द्वानी: पंजाबी जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
हल्द्वानी। पंजाबी जन कल्याण समिति की मैराथन बैठक के बाद आखिरकार नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। नई समिति में नरेंद्र साहनी को अध्यक्ष, प्रदीप सबरवाल व चंद्र शेखर वर्मा को महामंत्री मनोनीत किया गया है। यहां टीपी नगर में हुई कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मैराथन मंथन किया गया। जिसके बाद सभी
पदाधिकारियों की सहमति के बाद सर्वसम्मति से नरेंद्र साहनी को अध्यक्ष और मुकेश धींगरा को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि महामंत्राी का जिम्मा प्रदीप सबरवाल व चंद्र शेखर वर्मा को दिया गया।
कार्यकारिणी चयन के बाद सभी मनोनीत पदाधिकारियों का मिष्ठान वितरण कर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया जिसके बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपे गए।
इस दौरान पंजाबी भवन का निर्माण करने के अलावा सामाजिक, सांस्कृति, पारंपरिक कार्यक्रमों व गोष्ठियों का आयोजन करने का भी संकल्प लिया गया।
इस मौके पर संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, प्रेम मदान, जितेंद्र साहनी, अतुल राजपाल, जोगेंद्र साहनी, पंकज बोहरा, मुकेश खन्ना, एनके मेहता, पुनीत साहनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें