हल्द्वानी: दो युवकों ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान ,गटका जहर
आर्थिक तंगी के कारण उठाया आत्मघाती कदम ,तफ्तीश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। पंखे के कुंडे से लटकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुचीं मुखानी पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जा रहा कि आर्थिक तंगी के चलते युवक ने खुदखुशी जैसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह बिष्ट के 20 वर्षीय पुत्र शुभम बिष्ट का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका हुआ मिला। घटना का पता परिजनों को तब चला जब शुभम सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आया। परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो बेटे का शव लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से निकली चीखपुकार सुन आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुखानी पुलिस ने शव को कुंडे से नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा कि शुभम काफी समय से बेरोजगारी के चलते वह परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने गटका जहर ,मौत
हल्द्वानी। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के सुभाष नगर निवासी 36 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक युवक हरप्रीत सिंह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे, जिसके चलते उन्हें कर्जा हो गया था। कर्जदार उन्हें परेशान कर रहे थे। परिजनों ने भी कर्जदारों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
सड़क हादसे में घायल युवक की एसटीएच में मौत
हल्द्वानी। सितारगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी फार्म, फुल भट्टा किच्छा निवासी 45 वर्षीय अब्बास अपनी बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था तभी रास्त में अचानक उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सितारगंज के चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसटीएच के लिए रैफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें