हल्द्वानी (दुखद)- सिंचाई नहर में गिरने से 5 साल के मासूम बालक की मौत
:-सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप
(दीपक भंडारी) हल्द्वानी। सिंचाई नहर में गिरने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे का शव घटनास्थल से आठ किमी दूर मिला। ग्रामीणों ने घटना के लिए सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप सिंचाई विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गौलापार के गोविन्द ग्राम निवासी ललित आर्य का पांच वर्षीय पुत्र सागर रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। घर के सामने ही सिंचाई नहर भी बहती है। सिंचाई नहर की दीवार टूटी हुई है।

रविवार को घर के बाहर खेलने के दौरान सागर सिंचाई नहर में गिर गया। बहाव होने की वजह से सागर पानी के साथ बहता हुआ चला गया। जब काफी देर तक सागर घर के आसपास नहीं दिखाई दिया तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने सिंचाई विभाग को पफोन कर नहर बंद करवाई जिसके बाद उसकी ढूंढ खोज शुरु कर दी गई। करीब 4 घंटे की ढूंढ खोज के बाद सागर का शव बागजाला पनचक्की के पास मिला। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। इधर, पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया कि नहर कई स्थानों पर टूटी हुई है। नहर दुरूस्त करने की मांग लिखित और मौखिक तौर अधिकारियों से की जा चुकी
है लेकिन आज तक नहर की मरम्मत नहीं की जा सकी जिस वजह से आज यह हादसा हो गया। बिष्ट ने कहा कि विभाग हर समय बजट का रोना रोता रहता है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही टूटी हुई नहर की दीवार को ठीक नहीं कराया तो क्षेत्रवासी आंदोलन को बाध्य होंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें