हल्द्वानी- जिला पंचायत की रसीद काटने को लेकर बवाल, कई राउंड चली गोलियां-एक घायल
दिनदहाड़े चली कई राउंड गोलियां, मचा हड़कंप, एक युवक घायल
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के चोरगलिया क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां चोरगलिया में जिला पंचायत की रसीद काटने को लेकर हुए विवाद में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई है और एक युवक के हाथ में गोली भी लगी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को चोरगलिया क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों को लेकर जिला पंचायत की रसीद काटने का विवाद चल रहा है। पूर्व में भी यह विवाद हुआ था। आज मामला इतना बढ़ गया कि दिनदहाड़े गोलियां चल गई बताया जा रहा है कि मोहम्मद हसन निवासी सितारगंज के हाथ में इस दौरान गोली लगी है और इस विवाद के चलते कई राउंड फायर भी हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही चोरगलिया थाना इंचार्ज संजय जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। वह पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। संजय जोशी का कहना है कि अभी हालात नियंत्रण में है और इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें