हल्द्वानी: खेल महोत्सव 23 जनवरी से
हल्द्वानी। काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नगर निगम इंटर कॉलेज प्रांगण में पहली बार आगामी 23 से 26 जनवरी तक खेल महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता करते हुए खेल के मुख्य आयोजनकर्ता दीपक खत्री ने बताया कि काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज में पहली बार खेल महोत्सव का आयोजन 23 से 26 जनवरी तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि यह खेल महोत्सव बालक, बालिकाओं और महिलाओं के लिए किया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग के बेस्ट खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिया जाएगा। जबकि विजेताओं को ट्रॉफी और मैडल दिए जायेंगे। मीडिया प्रभारी संजय विष्ट ने बताया कि महोत्सव में बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में फुटबॉल, बालक-बालिका ओपन वर्ग में 1600 मीटर दौड़, अंडर-16 आयु वर्ग में 500 मीटर दौड़, अंडर-14 आयु वर्ग में 800 और 100 मीटर दौड़. अंडर-10 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ कराई जाएगी। इसके अलावा सभी उम्र की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर कॉम्पटीशन भी कराया जा रहा है। पत्रकार वाता में हरीश पांडे, सुरेश डसीला, लीला कांडपाल, पंकज जायसवाल, पृथ्वी पाल रावत, जुबैर मोहम्मद कुंदन बिष्ट ,ललित रावत, हिमांशु शाही, रोहित मालीवाल, मनीष गौनी, राजा राणा, दीपक बिष्ट, मयंक सांगुड़ी, सचिन राणा मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें