हल्दूचौड़-मोहित बिष्ट बने उत्तराखंड बेस्ट डांसर
मोहित बिष्ट बने उत्तराखण्ड बेस्ट डांसर
पंखुड़ियां सीजन-10 सांस्कृतिक महोत्सव में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
हल्दूचौड़( नैनीताल ) पंखुड़ियां सांस्कृतिक पर्यावरण दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में पंखुड़िया 2020 सीजन 10 सांस्कृतिक महोत्सव में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड बेस्ट डांसर बने मोहित बिष्ट जबकि अक्षरा जोशी ने दूसरा व उदय भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के निर्णायक-सौरभ फर्त्याल व गंगा राणा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता-पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित बिष्ट ने की
संचालन-रिम्पी बिष्ट व दीप्ति जोशी ने किया।
इस अवसर पर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद, सिंगर पारस कांडपाल, सुमित बिष्ट, पुष्पेन्द्र चंचल व सोनी मिश्रा ने म्यूजिकल कार्यक्रम में अपनी सुरीली आवाज से शमां बांध दिया। कार्यक्रम में हिंदी दिवस में प्रथम बिपाशा पौड़ियाल, दूसरा अन्वेशा भट्ट व तीसरा स्थान हर्षिता बमेटा को मिला।
इस दौरान मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ चैंपियन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से प्रतिभागी अपनी पहचान भी बना सकते हैं तथा कार्यक्रमों से सांस्कृतिक व सामाजिक विकास होता है।
यहाँ संस्था द्वारा हर प्रतिभागी का थर्मल स्कैनर द्वारा जाँच की गयी तथा उन्हें सेनेटाइज बांटा गया।
इस दौरान एक नई दिशा संस्थाध्यक्ष विजय पाल, नागेश दुबे, आशीष दुमका, विशाल शर्मा, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, कौस्तुभ चन्दोला, मीना अंडोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, प्रियंका गोस्वामी, राहुल बिष्ट, विनोद नैलवाल, डॉली अग्रवाल, मोनिका पांडे, बबिता बिष्ट, अक्षय कफलटिया, विपिन पांडे, हर्षिका लोशाली, ज्योति गैड़ा, सुम्बुल चौधरी, हिमांशी मिश्रा उपस्तिथ थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें