शहादत को नमन:-उत्तराखंड का एक और सपूत देश के लिए शहीद
नैनीताल:- उत्तराखंड का एक और जांबाज देश की रक्षा में शहीद हो गया। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन के दौरान सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरु शहीद हो गए वह कुमाऊं रेजीमेंट की छठी बटालियन में सूबेदार थे।
शहीद यमुना प्रसाद पनेरू मूल रूप से नैनीताल जनपद अन्तर्गत ओखलकांडा ब्लॉक के रहने वाले थे तथा वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी के समीप गोरापड़ाव अर्जुनपुर में रहता है।
6 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान यमुना प्रसाद पनेरू ने 2012 में एवरेस्ट फतह कर तिरंगा फहराया था।

38 वर्षीय यमुना प्रसाद पनेरू की शहादत की खबर सुनकर उनके मूल निवास ओखलकांडा तथा हाल निवास अर्जुनपुर में शोक की लहर दौड गई। उनके दो बच्चे हैं जिनमें एक 7 वर्षीय बेटा तथा 3 वर्षीय बिटिया है। उनकी पत्नी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इधर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का तथा भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने शहीद के आवास पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें