विधायक नवीन दुम्का के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम, गले मिलकर दी शुभकामनाएं
विधायक नवीन दुम्का के आवास में भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीं होली की शुभकामनाएं
लालकुआं। रंगों का पर्व होली क्षेत्र में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को स्थानीय विधायक नवीन दुम्का के आवास में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान होल्यारों ने जल कैसे भरू जमुना गहरी, सजना घर आवे कौन दिना, जोगी आयो शहर में व्यापारी, अंबा के भवन में विराजे होरी समेत तमाम होली गीत गाकर समा बांध दिया।

इस अवसर पर विधायक नवीन दुम्का ने समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे प्रेम सौहार्द का संदेश देता है। होली पर्व से हमें बुराइयों का रास्ता त्याग कर अच्छाई के मार्ग में चलने की प्रेरणा भी मिलती है, उन्होंने कहा यह होली का पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए समाज में आपसी भाईचारा कायम रहकर उन्नति का मार्ग प्रशस्त होने की कामना करते है।

इस मौके पर सभी लोगों को विधायक ने गले मिलकर होली की बधाइयां दी तथा मिष्ठान वितरण किया गया।
होली मिलन कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मीडिया कर्मी एवं हजारों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें