रेलवे अपडेट: काठगोदाम व लालकुआं से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेनें हुई निरस्त
कई पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त
काठगोदाम। वैश्विक महामारी के चलते खाली दौड़ रही पूर्वोत्तर रेलवे की 3 विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 30 अप्रैल से निरस्त की जाएंगी जबकि एक एक्सप्रेस ट्रेन एक तारीख से नहीं चलेगी वही 30 तारीख से मंडल की चार अन्य पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार लालकुआं से आनंद विहार को जाने वाली 05059 हफ्ते में 3 दिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को 30 तारीख से निरस्त कर दिया गया है, जबकि 05043 एवं 44 लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन भी 30 तारीख को लखनऊ से नहीं चलेगी जिसके बाद यह ट्रेन काठगोदाम से 1 मई को निरस्त हो जाएगी, वही 02091 एवं 92 देहरादून काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन भी 30 मई से निरस्त रहेगी।
इसके अलावा 05331, एवं 32 कासगंज मुरादाबाद पैसेंजर, 05333,34 रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर, एवं जीरो 5353,54 मुरादाबाद काशीपुर के अलावा 0 5341 एवं 42 पीलीभीत टनकपुर पैसेंजर ट्रेन भी 30 अप्रैल से निरस्त कर दी गई है
रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक कठिनाईयों एवं पर्याप्त यात्री संख्या न होने के कारण इज्जतनगर मंडल पर संचालित होने वाली निम्नलिखित विशेष गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत् किया जायेगा –
05043 लखनऊ जं.-काठगोदाम विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी 01 मई, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
02092 काठागोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05059 लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआँ विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05039 कानपुर अनवरगंज-कासगंज विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05332 मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05353 मुरादाबाद-काशीपुर विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05354 काशीपुर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05333 रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05334 मुरादाबाद-रामनगर विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05339 बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05340 पीलीभीत-बरेली सिटी विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05341 पीलीभीत-टनकपुर विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
05342 टनकपुर-पीलीभीत विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें