नैनीताल- सरोवर नगरी पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ,अधिकारियों ने किया स्वागत
नैनीताल 29 अक्टूबर। प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य तयशु़दा कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर राजभवन पहुॅची। राजभवन पहुॅचने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। श्रीमती मौर्य ने संक्षिप्त विचार विमर्श कर वर्तमान स्थितियों, विकास कार्यो तथा कोविड-19 के संबंध में जानकारी हासिल की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती मौर्य आगामी 7 नवम्बर तक नैनीताल में प्रवास करेगीं।

सरोवर नगरी नैनीताल पहुॅचने पर आईजी कुमाऊॅ अजय रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भागीरथी जोशी, सामान्य प्रबंधक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा आदि ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें