नैनीताल:-भवाली -भीमताल रूट 12 जून से 21 जून तक रहेगा डायवर्ट-पढे़ पूरी खबर
नैनीताल 11 जून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि लोनिवि के भवाली खण्ड के अन्तर्गत राज्य मार्ग संख्या 64 में खुटानी से भवाली प्रभाग के अन्तर्गत किलोमीटर एक से सात तक एसडीबीसी से नवीनीकरण का कार्य प्रारम्भ हो रहा है इसलिए मार्ग 12 जून से 21 जून प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक बन्द रहेगा। जिसके कारण वाहनों के आवागमन हेतु तत्काल प्रभाव से रूट डाइवर्ट किया जाता है।
उन्होने बताया कि सम्बन्धित मार्ग में निर्माण कार्य को दृष्टिगत रखते हुये प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक सभी प्रकार का यातायात प्रतिबन्धित रहेगा। इस अवधि मे वैकल्पिक मार्ग में यातायात भवाली-ज्योलीकोट-रानीबाग मार्ग से संचालित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि भवाली को निर्देशित किया है कि वह कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुये कार्य सम्पादित करायें। श्रमिकों को अनिवार्य रूप से मास्क व सेनिटाजर दिये जांए तथा सामाजिक दूरी को भी बनाये रखा जाए।
उन्होने कहा कि मार्ग मे कार्य करते समय समस्त सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही ना हो, अधिशासी अभियन्ता यह भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबंधित अवधि मे अतिरिक्त मार्ग मे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Indane सिलेंडर अब इन नए नंबरों पर भी बुक करें, 24×7 सुविधा उपलब्ध
कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले हल्द्वानी में तैयारियां तेज, आयुक्त ने की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
चम्पावत: वृहद मॉकड्रिल में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी, राहत-बचाव दलों ने दिखाया दम
बागेश्वर: उद्योग मित्र बैठक में गाइड प्रशिक्षण, गुणवत्ता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर