निर्माण इकाइयां अनुमन्य निर्माण कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करें-जिलाधिकारी
हल्द्वानी – 29 अप्रैल। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सरकार के आदेशों के तथा निर्देशों के क्रम में निर्धारित मानकों कार्यविधियों (एसपीओ) के अनुरूप जनपद नैनीताल मे कार्यरत सभी निर्माण इकाईयां यथाशीध्र अपने-अपने क्षेत्रांर्गत अनुमन्य निर्माण कार्यों को आरम्भ करने के निर्देश दिये।
श्री बंसल ने जनपद मे सभी कार्यरत निर्माण इकाईयों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अनुमन्य निर्माण कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें।
जनपद स्तर पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को जनपद स्तर पर पास कार्यालयाध्यक्ष अपने स्तर से जारी करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यो में जनपद मे ही उपलब्ध श्रमिकों का उपयोग किया जायेगा।
उन्होने कहा कि निर्माण इकाईयां कोविड-19 के दृष्टिगत जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्माण कार्य स्थलों पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो हेतु पृथक से किसी भी प्रकार की अनुमति लेना अनिवार्य नही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चंपावत: टनकपुर में 365 निर्माण श्रमिकों को कंबल, छाता और टूल किट वितरित
बागेश्वर: 17 दिसंबर से अब तक 42 शिविर, 24,612 नागरिक लाभान्वित, 695 शिकायतों का निस्तारण
रुद्रप्रयाग: मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
Uttarakhand News: प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश- सीएस
मुख्यमंत्री धामी ने आम बजट को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप