देहरादून: शासन ने इन दो आईएएस अफसरों का किया प्रमोशन
उत्तराखंड शासन ने 2 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन कर बनाया प्रमुख सचिव
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर
शासन ने दो आईएएस अधिकारियों को सचिव से प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी है। इसमेें रमेश कुमार सुधांशु 1997 बैच (उत्तराखंड कैडर) और लालरिन नियना एन फैनई शमिल हैं। दोनों ही अधिकारियों की काबिलियत को देखकर उन्हें प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश मुख्य सचिव नियुक्त किए गए। जिसके बाद से अपर मुख्य सचिव का पद रिक्त था। इस पद पर प्रमुख सचिव मनीषा पंवार को प्रोन्नत करते हुए उन्हें अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। अब रिक्त चल रहे एक प्रमुख सचिव के पद पर दो सचिव आरके सुधांशु और एल.फैनई का प्रमोशन किया गया है।
गुरुवार को शासन ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की स्वीकृति के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें