देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मदन कौशिक ने हाईकमान का जताया आभार
देहरादून 12 मार्च, भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी हाईकमान, प्रदेश नेतृत्व तथा प्रदेश की जनता का आभार जताया है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मिशन 2022 के लिए जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 4 साल में कई विकासपरक योजनाए धरातल पर उतारी है और उन उपलब्धियों को आम जन तक पहुचाना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का अनुभव व विकास परक सोच और जन सेवा के प्रति लगन निश्चित रूप से राज्य को विकास की दिशा में अग्रणी राज्यों में शुमार करेगा।
कौशिक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुचे इसके लिए कार्यकर्ताओ को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा। कौशिक ने कहा कि जनता की भाजपा से उम्मीद है और पार्टी उमीदो पर खरी उतर रही है। जनता निश्चित रूप से भाजपा के पक्ष में मन बना चुकी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें