देहरादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का निधन
देहरादून। उत्तराखंड से दुखद खबर , भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत का निधन। ऋषिकेश स्थित एम्स में चल रहा था उपचार।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। उन्हें हल्द्वानी से एयर एम्बुलेंस में लाया गया और अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सा विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे थे।
यहां उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि वह फेफड़ों में गंभीर संक्रमण (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीस) से ग्रसित थे। एम्स आईपीडी में संस्थान के पल्मोनरी मेडिसिन व जनरल मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा । चिकित्सको ने उन्हें सीपीआर दिया किन्तु रात 8.47 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु के बाद उनका कोविड सैंपल लिया है, जिसकी सुबह तक रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी ।
चार बार के सांसद रावत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भी रह चुके थे। उनके निधन की खबर के सामने आने के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अपनी सादगी के लिए वह लोगों के प्रिय थे। सैंकड़ों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इधर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।
वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने स्व. रावत को जनता के प्रति समर्पित जननेता बताया। स्व रावत उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष भी रहे और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के विकास में अहम योगदान दिया। कौशिक ने उनके परिजनों को दुःख की घड़ी में दुःख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें