देहरादून- उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर , सात अधिकारियों का स्थानांतरण
देहरादून- उत्तराखंड वन विभाग के सात अधिकारियों का स्थानांतरण।
वन विभाग ने सात अफसरों का तबादला किया है।
अपर सचिव विजय कुमार ने तबादला सूची जारी करते हुए सात अधिकारियों के स्थानांतरण निर्देश जारी किए है, जिनमें कोमल सिंह सहायक वन संरक्षक जिनको वन्यजीव प्रतिपालक राजाजी टाइगर रिजर्व से प्रभारी उपनिदेशक गोविंद पशु विहार पुरोला उत्तरकाशी भेजा गया है। सोहन लाल को उत्तराखंड वन विकास निगम प्रतिनियुक्ति से
सिविल सोयम प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी , करुणा निधि भारती उत्तराखंड वन विकास निगम प्रतिनियुक्ति से क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम कुमाऊं , कामता प्रसाद वर्मा उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी से प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना बड़कोट , रविंद्र नाथ श्रीवास्तव को उप प्रभागीय वनाधिकारी टौन्स वन प्रभाग से प्रभारी उपनिदेशक गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क उत्तरकाशी , उमेश चंद्र तिवारी उप प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग से , प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण रामनगर वन प्रभाग , अमरेश कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ , प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन बनाया गया है।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें