दुखद खबर: उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा की माता जी का निधन
मीडिया कर्मियों प्रशासनिक व सूचना विभाग के अधिकारियों एवं तमाम जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त , रविवार को रुद्रपुर श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

हल्द्वानी। उपनिदेशक सूचना एवं जिला सूचना अधिकारी नैनीताल तथा उधमसिंह नगर योगेश मिश्रा की माता सरला मिश्रा (80 वर्ष) का शनिवार को यहां मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें दो दिन पूर्व अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे दो पुत्रों व दो पुत्रियों से भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके छोटे पुत्र पशुपालन विभाग में सेवारत हैं। सरला मिश्रा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। अस्पताल से शव को उनके रुद्रपुर स्थित घर ले जाया गया है। उनकी अंत्येष्टि रविवार को रुद्रपुर स्थित श्मशान घाट में होगी। उनके निधन पर पत्रकारों, प्रशासनिक एवं सूचना विभाग के अधिकारियों ,सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट परिवार ने भी योगेश मिश्रा की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। परम पिता परमेश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें