जागेश्वर:- आदि शक्ति मां भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण में जुटे ग्रामीण
लॉकडाउन का सदुपयोग कर मां भगवती के मंदिर सौंदर्यीकरण में जुटे ग्रामीण
( हरीश भट्ट)
जागेश्वर- विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम मंदिर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर अति रमणीय व दिव्य स्थल “आदि शक्ति माँ भगवती” जी के मंदिर में प्रवेश द्वार, रेलिंग, रंग रगांई आदि कार्य स्थानीय लोगों के सहयोग से किये जा रहे है,।
धाम के पुरोहितो, स्थानीय लोगों के सहयोग से लोकडाउन का सदुपयोग करते हुए सभी के सहयोग से श्रमदान, तन, मन, धन से सेवा की जा रही है।
बताते चलें कि आदि शक्ति मां भगवती का मंदिर अटूट आस्था का केन्द्र है मान्यता है यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यहां वर्ष भर भक्तों का तांता लगा रहता है। भगवान जागेश्वर धाम के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भी मां के दर पर शीश नवाते है।
लॉकडाउन के चलते वर्तमान में भक्त नही पहुंच रहे हैं ,स्थानीय लोग इस बीच मंदिर के सौंदर्यीकरण में जुटे हैं। ताकि भक्तों के आगमन से पूर्व मंदिर प्रांगण को और अधिक सुंदर बनाया जा सके।
स्थानीय लोग सुबह से लेकर देर शाम तक मां के मंदिर के सौंदर्यीकरण में जुटे हुए हैं। निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे भक्तजन समय का सदुपयोग कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

इस अवसर पर सहयोगी महेश जोशी बिरला कालेज मझखाली, रजनीश जोशी बेस हास्पिटल अल्मोड़ा, भगवान भट्ट प्रबंधक जागेश्वर मंदिर, पं हेमन्त भट्ट कैलाश प्रधान पुजारी जागेश्वर ,पं शुभम भट्ट , नाथू हरीश भटृ ,योगेश भट्ट ज्येष्ठ प्रमुख धोलादेवी, पूर्व ग्राम प्रधान हरिमोहन भट्ट पंडित प्रकाश नान भौ ,आचार्य अशोक भट्ट , पं तारा दत्त भट्ट , पं सोनू भट्ट ‘कैलाश’ , पं देवकीनन्दन भट्ट , आचार्य गिरीश भट्ट ,पं विपिन ईश्वरी भट्ट , आचार्य कमल सनवाल ,पं महेश भट्ट ,पं कैलाश भट्ट संगम , पं तनुज भट्ट ,पं भुवन भट्ट ,पं हेम भट्ट , पं सागर भट्ट के अलावा दजनों पुरोहितों व क्षेत्रवासियो के द्वारा इस अनुष्ठान में सहयोग किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें