चमोली आपदा: राहत-बचाव व सर्च अभियान दसवें दिन भी जारी , पढ़िए ताजा अपडेट
प्राकृतिक आपदा में लापता 206 लोगों में से अभी तक 58 लोगों के शव बरामद , 31 लोगों की हुई शिनाख्त
146 लोग अभी भी लापता , राहत बचाव व सर्च अभियान दसवे दिन भी युद्ध स्तर पर जारी
एक मानव अंग का नियमानुसार 72 घंटे बाद किया गया अंतिम संस्कार
चमोली 16 फरवरी। तपोवन आपदा मे लापता हुए लोगों की खोजबीन अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया रेग्यूलर प्रभावित क्षेत्रों मे रेस्क्यू कार्यो की मानिटरिंग कर रहे है।
मंगलवार को रैणी में संचालित रेस्क्यू कार्यो का मौका मुआयना करते हुए जिलाधिकारी ने रेस्कयू टीम को मुख्य स्थल के अलावा चार अलग अलग स्थानों पर लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सर्च टीम को प्रत्यक्षदर्शियों, स्थानीय लोगों एवं परिजनों से जानकारी लेते हुए जहां भी लोगों के दबे होने संभावना है वहा पर मलवे की खुदाई कर तलाश की जाए। साथ ऋषि गंगा नदी तक एप्रोच बनाकर नदी तटों पर फैले मलवे से भी खोजवीन करने को कहा।

वही तपोवन टनल मे भी रेस्कयू कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। तपोवन बैराज साइट पर चल रहे रेस्कयू कार्यो का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बैराज से पानी निकासी हेतु तीब्र गति से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि बैराज मे भरे मलवे मे भी लापता लोगो ढूढ खोज की जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा मे लापता 206 लोगों मे से अभी तक 58 लोगों के शव विभिन्न स्थानों से बरामद हुए है। साथ ही दो लोग पहले जिन्दा मिले थे। अब 146 लोग लापता चल रहे है जिनकी तलाश जारी है। अभी तक 31 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। वही बालखिला और मैठाणा से एक एक मानव अंग बरामद किया गया।
मंगलवार को मिले शवों की शिनाख्त इस प्रकार है। अनिल पुत्र थेपा निवासी कालसी देहरादून तथा राहुल पुत्र कष्ण किशोर निवासी बडकोट देहरादून के रहने वाले थे।
वही मंगलवार को 1 मानव अंग का नियमानुसार 72 घंटे बाद अंतिम दाह संस्कार किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राशन किट, मेडिकल एंव अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की नियमित आपूर्ति करायी जा रही है।
आपदा प्रभावित सीमांत क्षेत्र के सभी 13 गांवों में विधुत और पेयजल व्यवस्था सुचारू हो चुकी है। प्रभावित परिवारों में अब तक 529 राशन किट बांटे जा चुके हैं। अब तक कुल 1580 लोगों का उपचार किया जा चुका है। इधर उधर फंसे 445 लोगों को हैली से उनके गतंव्य तक भेजा गया। प्रभावित गांवों में हालात सामान्य होने लगे है।

डीएम ने लापता लोगों के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को करछौं गांव से लापता लोगों के घर पहुंच कर परिवार के लोगों से मुलाकात की। परिजनों को सांत्वना देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि टनल मे फंसे लोगों को निकालने के लिए दिनरात हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कहा इस दुख की घडी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से परिजनों के साथ खडी है। परिजनों को ढाढस बंधाते हुए जिलाधिकारी ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

करछौं गांव के एक परिवार के दोनो पिता-पुत्र कुलदीप सिह पुत्र गैर सिंह तथा आशीष सिह पुत्र कुलदीप सिंह आपदा मे लापता चल रहे है। पिता और पुत्र दोनो ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट मे काम करते थे। वही करछौं गांव के दूसरे परिवार से ओम प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह तपोवन टनल में काम करते थे जो अभी तक लापता चल रहे हैं।
जिलाधिकारी दोनो परिवारों से मिले और दुख की इस घडी में परिवार को ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने परिजनों को अपना फोन नबंर भी दिया। कहा कि किसी भी तरह से मदद की आवश्यकता होगी तो सीधे संपर्क करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी भी मौजूद थे। जिला प्रशासन ने परिजनों को राशन व बर्तन किट, सोलर लाइट, कम्बल देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें