गुड न्यूज़: हल्दूचौड़ की इस होनहार बिटिया को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
पत्रकार रिम्पी बिष्ट की सुपुत्री मेधावी छात्रा नेहा बिष्ट को 24 जनवरी को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
हल्दूचौड़/लालकुआं।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के नैनीताल जिला सह कार्यक्रम प्रभारी रिम्पी बिष्ट की मेधावी सुपुत्री नेहा बिष्ट को 24 जनवरी 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व महिला एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्या सम्मानित करेंगे।
बताते चले की नेहा बिष्ट
चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल हल्दूचौड़ की छात्रा रही है।
सत्र 2019-20 की हाईस्कूल की परीक्षा में मेधावी छात्रा नेहा ने उत्तराखंड की बोर्ड मेरिट में प्रदेश में 14 वां स्थान व जिले में 5 वां स्थान हासिल कर किया था क्षेत्र का नाम रोशन।
उनकी इस उपलब्धि पर
क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी, हल्द्वानी मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, नगर पंचायत चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कमलेश चंदोला, राजेन्द्र सिंह खनवाल, समाजसेवी नन्द किशोर मिश्रा, एडवोकेट हरमोहन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला व विद्यालय प्रबंधक श्रीष पाठक ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें