कुमाऊं कमिश्नर ने आवश्यक वस्तुओं का ट्रांसपोर्टेशन सुचारु रुप से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,नोडल अधिकारी तैनात-पढ़ें पूरी खबर
कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने नोडल अधिकारी किए तैनात, आवश्यक वस्तुओं का ट्रांसपोर्टेशन सुचारु रुप से सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश
नैनीताल 26 मार्च। आयुक्त कुमायू मण्डल राजीव रौतेला ने कहा कि प्रदेश मे 21 दिन का देशव्यापी लाकडाउन प्रभावी है, ऐसे मे मण्डल में आवश्यक वस्तुओं का ट्रान्सपोटेशन सुचारू एवं प्रभावी रूप से किया जाना अति आवश्यक हो गया है।
श्री रौतेला ने कहा कि मण्डल मे अनेक जनपदों से आवश्यक वस्तुओं का ट्रान्सपोटेशन करने वाले वाहनों को प्रशासन व पुलिस द्वारा रोेके जाने की शिकायत मिल रही है।
आयुक्त श्री रौतेला ने मण्डल में व्यवस्थायें सुचारू रूप से सुनिश्चित करने हेतु अपर आयुक्त संजय खेतवाल को नोडल अधिकारी नामित किया है साथ ही निर्देश दिये है कि वे जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों , पुलिस अधीक्षकों से समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे।
अपर आयुक्त सम्भागीय खाद्ययान नियंत्रण कुमायू मण्डल से निरंतर सम्पर्क कर आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के संचालन की जानकारी प्राप्त कर उनकी डिटेल सूचनायें जनपदों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों , पुलिस अधीक्षकों को देना सुनिश्चित करेंगे ताकि आवश्यक खाद्ययानों के वाहन आसानी से अपने गन्तव्य स्थान तक पहुच सकें किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न ना हो।
आयुक्त ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों , पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि कोई महत्वपूर्ण बिन्दु अथवा आवश्यक जानकारी उनके मोबाइल नम्बर 976055-50009 पर दें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Indane सिलेंडर अब इन नए नंबरों पर भी बुक करें, 24×7 सुविधा उपलब्ध
कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले हल्द्वानी में तैयारियां तेज, आयुक्त ने की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
चम्पावत: वृहद मॉकड्रिल में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी, राहत-बचाव दलों ने दिखाया दम
बागेश्वर: उद्योग मित्र बैठक में गाइड प्रशिक्षण, गुणवत्ता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर