कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं , सब्जियों की दरें निर्धारित पढ़ें-पूरी खबर
हल्द्वानी। लॉक डाउन के दौरान कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मंडी दरों के अनुरूप सब्जियों की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। तथा साथ ही कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
उपजिलाधिकारी विवेक राय व पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल द्वारा लालकुआं व हल्द्वानी क्षेत्र में सब्जी की दरें मंडी दरों के अनुरूप निर्धारित की है साथ ही साथ स्थानीय विक्रेताओं को निर्देशित भी किया है कि निर्धारित मूल्य में सब्जियों का वितरण करें अन्यथा कालाबाजारी रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस क्रम में खाद्य पूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल द्वारा आकलन के बाद आलू 20 से 25,प्याज 25 से 30, गोभी 20 से 25, लौकी 30 से 35, मटर 30 से 35, बीन 20 से 22, बैगन 20 से 22, अदरक 80 से 100,टमाटर 20 से 25, लहसन 80 से 100 रुपए प्रति किलो बेचने के निर्देश जारी किए है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Indane सिलेंडर अब इन नए नंबरों पर भी बुक करें, 24×7 सुविधा उपलब्ध
कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले हल्द्वानी में तैयारियां तेज, आयुक्त ने की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
चम्पावत: वृहद मॉकड्रिल में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी, राहत-बचाव दलों ने दिखाया दम
बागेश्वर: उद्योग मित्र बैठक में गाइड प्रशिक्षण, गुणवत्ता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर