उधम सिंह नगर:- वन संपदा तस्करी में लिप्त दो वाहन जब्त
वन संपदा की तस्करी में लिप्त दो वाहन जब्त
(जीवन गोस्वामी)
शांतिपुरी(उधम सिंह नगर):- तराई पूर्वी वन प्रभाग डौली रेंज के वन कर्मियों ने अवैध खनन एवं अवैध पातन में दो वाहनों को जब्त कर उन्हें सीज कर दिया।
तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के ड़ौली रेंज लालकुंआ की टीम ने हाइवे के शान्तिपुरी बैरीयर पर एक टाटा पिकअप यूपी 25 डीटी/ 7202 को बिना रॉयल्टी रेता 25 कुंतल का अवैध अभिवहन करने पर मौके पर पकड़कर डौली वन परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया गया। वही दूसरी ओर धोराड़ाम पिपलिया क्षेत्र में सेमल, जामुन, गुटेल प्रजाति की 15 कुंतल जलौनी लकड़ी का अवैध अभिवहन किए जाने पर वाहन महेंद्र पिकअप नंबर यूके 06 सीए/ 9268 को पकड़कर इमली घाट वन चौकी में लाकर सीज़ कर दिया गया। अज्ञात वाहन चालक/ स्वामी के विरुद्ध वन उपज का अवैध अभिवहन करने पर वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत वन अपराध दर्ज कर लिया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहनों को नियमित चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है तथा वन उपज के अवैध खनन/ अभिवहन के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।
टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोग़ा शिव सिंह डांगी, कुलदीप पाण्डेय, दिनेश पन्त, सतेन्द् नाथ दुबे, राजेन्द्र लटवाल और अर्जुन भाकुनी सहित कई वनकर्मी शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें