उत्तराखंड: राज्य में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, पढ़िए मौसम अपडेट
देहरादून। उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच आज फिर मौसम के करवट बदलने की आशंका है। राज्य के अधिकांश जनपदों में हल्की बूंदाबांदी ओलावृष्टि और पहाड़ की चोटियों में बर्फबारी की संभावना मौसम विज्ञान ने जताई है।
मौसम विज्ञान के मुताबिक पर्वतीय जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तथा हल्की बारिश की संभावना है वहीं
हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने का संभावनाएं हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा बूंदाबांदी के चलते ठंड में इजाफा हो सकता है।
प्रदेश में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का कहर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज प्रदेश के मैदानी जनपदों में हल्की बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है जबकि
कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी होने की संभावना है, उत्तराखंड राज्य के 2,200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने के आसार हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें