उत्तराखंड ब्रेकिंग: तीरथ सिंह रावत बने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
भाजपा आलाकमान ने किया ऐलान तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री ,आज लेंगे शपथ
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत होंगे। भारतीय जनता पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा लोकसभा के सांसद तीरथ सिंह रावत को नए मुख्यमंत्री के तौर पर हरी झंडी मिली ।
राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए लगाए जा रही अटकलों के बीच भाजपा आलाकमान ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री होंगे।
बुधवार को देहरादून में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत का प्रस्ताव रखा। जिसे ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत मंत्री व विधायक मौजूद हैं। बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन आलाकमान ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बना कर सभी अटकलों को विराम लगा दिया है।
कयासों पर लगा विराम
कयासों पर पूर्ण विराम लग गया है। तीरथ रावत अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि अभी तक तीरथ का नाम कहीं भी चर्चा में नही था।
सीएम पद के लिए केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, सतपाल महाराज, अनिल बलूनी ,अजय भट्ट और धन सिंह रावत का नाम चर्चा में था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें