अल्मोड़ा:- स्वरोजगार की सभी जानकारियां उद्योग विभाग के इस पोर्टल में उपलब्ध
अल्मोड़ा 07 जुलाई, 2020। जिला एवं स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्थानीय लोगों व प्रवासियों के स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किये जाने पर विस्तृृत चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वरोजगार व अन्य जानकारियों हेतु उद्योग विभाग अल्मोड़ा द्वारा empl.dicalm.org पोर्टल विकसित किया गया जिसमें जनपद के स्वरोजगार से सम्बन्धित विभागों के सम्बन्ध में जानकारियाॅ उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागीय जानकारियाॅ व योजनायें एक काॅमन प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगी इससे लोगों को स्वरोजगार के चयन हेतु आसानी होगी।
इस पोर्टल उद्योग, श्रम, पर्यटन, मनरेगा, मत्स्य, डेयरी, कृषि, उद्यान, सहकारिता आदि विभागों की सम्पूर्ण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने इस पोर्टल को बनाये जाने पर महाप्रबन्धक उद्योग व अन्य अधिकारियों की सराहना की।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निरन्तर पोर्टल को आपडेट किया जाय ताकि नई जानकारियाॅ उपलब्ध रहे। उन्होंने महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देश दिये कि सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों के नम्बर, प्रशिक्षण कार्यक्रम व जानकारियाॅ भी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराये।
विभिन्न अधिकारियों द्वारा स्वरोजगार से सम्बन्धित अन्य सुझाव भी इस बैठक में दिये गये। इस दौरान एकल खिड़की सुगमता के तहत गठित प्राधिकृत समिति की बैठक भी आयोजित की गयी जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्ण औपचारिकता वाले आवेदन पत्रों को तत्काल अग्रसारित किया जाय। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिये कि औद्योगिक इकाईयों को दी जाने वाली सब्सिडी हेतु बजट प्रस्ताव तत्काल निदेशालय को प्रेषित किया जाय।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाईयों के आवेदन पत्रों को यथाशीध्र स्वीकृत करने हेतु प्रस्तुत किया जाय किसी आवेदन पत्र यदि कोई कमी है तो उसे तत्काल इंगित करते हुये आवेदनकर्ता से उसे पूर्ण कर लिया जाय।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, महाप्रबन्धक उद्योग डा0 दीपक मुरारी, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक श्रमायुक्त उमेश चन्द्र राय के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें