अल्मोड़ा:- विस उपाध्यक्ष ने शिविर में कृषकों की समस्याओं का किया निदान
अल्मोड़ा 17 जून, 2020। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत स्याहीदेवी मे उद्यान विभाग के तत्वाधान में आयोजित शिविर में प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीण कृषकों को कोविड-19 वायरस की रोकथाम हेतु किट का वितरण किया एवं उद्यान विभाग के (बगीचा) फार्म का भी निरिक्षण किया।

विस उपाध्यक्ष ने गांव की पेयजल, सिंचाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि समस्याओं के समाधान हेतु दूरभाष से विभागीय अधिकारियों से वार्ता की और कई समस्याओं का मौके पर ही निदान करवाया।
उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु योजनाओं की जानकारियां समस्त ग्रामीणों को दी।
परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने हेतु पत्रको का वितरण भी किया।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी टी एन पांडे, खंड उद्यान अधिकारी रिचा जोशी, ग्राम प्रधान स्याहीदेवी शीला नेगी, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रकाश बिष्ट, लीला बोरा, कैलाश गिरी गोस्वामी, जगदीश बिष्ट, संजय बिष्ट सहित अनेक कृषक उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें