अल्मोड़ा-जिला प्रशासन द्वारा गरीब-मजदूरों को भोजन किट वितरण
अल्मोड़ा 14 अप्रैल, 2020। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जनपद में गरीब, मजदूर व निराश्रित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न तहसीलों के माध्यम से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में भोजन किट उपलब्ध कराये जा रहे है।
इस बात की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी, नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विभिन्न तहसीलों में वर्तमान तक 2899 जरूरतमंद लोगों को राशन किट से लाभान्वित किया गया है।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि कोई भी गरीब मजदूर व जरूरतमंद व्यक्ति बिना भोजन के न रहे इस बात का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक दूरी व लाॅकडाउन का कढाई से पालन करने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि प्रशासन द्वारा संचालित रोटी बैंक में वर्तमान तक 57 हजार फूड़ पैकेट वितरित किये गये है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे, 23-25 मार्च तक “जन-जन की सरकार—4 साल बेमिसाल” थीम पर भव्य कार्यक्रम
रुद्रप्रयाग: चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का निरीक्षण
पुष्कर धामी सिर्फ धाकड़ ही नहीं, धुरंधर भी हैं: राजनाथ सिंह
चम्पावत: जिलाधिकारी ने किया गैस वितरण का निरीक्षण, लोगों से बातचीत कर व्यवस्था का लिया जायजा
Breaking: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे, भव्य स्वागत; देखें लाइव संबोधन