हल्द्वानी/ लालकुआं: गुलदार ने दो महिलाओं पर किया हमला, यहां गुलदार का शव मिलने से हड़कंप
हल्द्वानी। राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पर्वतीय जनपदों के साथ ही भाबरी क्षेत्रों में भी गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला यहां नैनीताल जनपद के गौलापार क्षेत्र का है। यहां किशनपुर रेंज अंतर्गत दानी बंगर मुख्य मार्ग से 100 मीटर भीतर गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गौलापार के दानीबंगर गांव की रहने वाली खष्टी देवी पत्नी चंदन सिंह और मुन्नी देवी पत्नी भैरव दत्त जंगल में घास लेने गईं थीं। घास काटते-काटते दोनों जंगल में अंदर तक चली गईं। तभी घात लगाए गुलदार ने एक पर हमला कर लिया। इससे महिला चीख पड़ी। चीख सुनकर दूसरी महिला भी शोर मचाने लगी। तभी गुलदार ने एक को छोड़ कर दूसरे पर हमला बोल दिया। कुछ दूर कुछ और महिलाएं भी घास काट रही थीं। चीख सुनकर उन्होंने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे घबरा कर गुलदार भाग खड़ा हुआ, लेकिन तब तक खष्टी और मुन्नी बुरी तरह घायल हो चुकी थी।
इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच हुआ है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में टाइगर का मूवमेंट भी देखा जा रहा है। खबर के बाद वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पहुंचे और सूचना आलाधिकारियों को दी।
इधर तराई पूर्वी वन प्रभाग के एसडीओ ध्रुव सिंह मार्तोलिया ने बताया कि दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने लोगों से एतिहाद बरतने की अपील की है।
:गुलदार का शव मिलने से हड़कंप आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
यहां तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज अंतर्गत चौडाघाट क्षेत्र में गुलदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक गुलदार की उम्र 4 से 5 वर्ष के बीच बताई जा रही है। रेंजर आरपी जोशी ने बताया कि गोला नदी के पश्चिमी तट लैंटना की झाड़ियों में एक नर गुलदार का शव बरामद हुआ है। बाहरी शरीर का परीक्षण करने पर गुलदार के दातं नाखून समेत सभी अंग सुरक्षित है। उन्होंने बताया गुलदार के शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित रेंज परिसर में रख दिया गया है तथा आज पोस्टमार्टम के उपरांत फॉरेंसिक जांच के लिए लिए बरेली भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा गुलदार की मृत्यु का कारण आपसी संघर्ष से प्रतीत हो रहा है बाकी पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें