उधम सिंह नगर: सड़क हादसे में लालकुआं निवासी युवक की मौत
किच्छा-रुद्रपुर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर गई जान
सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Udham Singh Nagar News- उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में लालकुआं निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक किसी काम से किच्छा आया हुआ था, तभी रुद्रपुर रोड पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान, लालकुआं का रहने वाला था युवक
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान रिजवान खान के रूप में हुई है, जो नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खड्डी मोहल्ला, सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना पर किच्छा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन किच्छा के लिए रवाना हो गए।
हिट एंड रन मामला, आरोपी वाहन फरार
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इसे हिट एंड रन का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सड़क पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है और अचानक एक वाहन की चपेट में आ जाता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


