Uttarakhand: हादसे में युवक की मौत , बिजली के पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक
हादसे के बाद मृतक युवक के परिजनों में मचा कोहराम
हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
Phori Garhwal News- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है , यहां कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के सिगड्डी इलाके में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
कण्वघाटी चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान झंडीचौड़ उत्तरी निवासी शमशेर सिंह बिष्ट (26 वर्ष) के रूप में हुई है। शमशेर देर रात जशोधरपुर से अपने घर की ओर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान लोकमणिपुर के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि शमशेर का सिर सीधे खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान