हल्द्वानी: फेसबुक लाइव में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
होटल के कमरे में दिया घटना को अंजाम
घटना के समय पत्नी और बच्चा भी मौजूद, छर्रे लगने से दोनों घायल

Haldwani News- नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सनसनीखेज खबर सामने आई है , यहां एक होटल में युवक ने खुद को गोली मारकर उड़ा दिया ,उस वक्त कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा छर्रे लगने से घायल हो गए। बताया जा रहा है मरने से पहले युवक ने फेसबुक लाइव आकर कई लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर अंतर्गत ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह (40) गौलापार के होटल में ठहरा था। शनिवार की रात ढाई बजे के करीब उसने अपनी कनपटी पर गोली चला दी। कमरे में उसकी पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह को भी छर्रे लगे। इस दौरान मौके पर ही सुखवंत सिंह की मौत हो गई।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि परदीप और गुरसेज को एसटीएच जबकि सुखवंत के शव को मोर्चरी भेजा गया है। घटना का कारण प्रापर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार वालों के अनुसार सुखवंत से करोड़ों रुपये लेकर गलत जमीन बैनामा की गई थी।
मरने से पहले फेसबुक लाइव
युवक ने सुसाइड से पहले फेसबुक लाइव कर कई लोगों पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया। साथ ही उधमसिंह नगर पुलिस के अधिकारियों पर भी उसके शिकायती पत्र में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान