पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पति का कत्ल Uttarakhand Crime News

- पुलिस ने आरोपी महिला और प्रेमी दोनों को किया गिरफ्तार
Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां सहसपुर थाना के ग्राम बालूवाला में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को ग्राम बालूवाला में एक घर में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गुमान सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
इस संबंध में मृतक गुमान सिंह की बहन पुष्पा देवी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर थानाध्यक्ष सहसपुर ने मामले की जांच को टीम गठित की।
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने करीब 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इस पर पुलिस ने रणजीत सिंह नेगी पुत्र बचन सिंह निवासी गजा, जनपद टिहरी गढ़वाल हाल पता सेलाकुई देहरादून और आशा यादव पूर्व पत्नी स्व गुमान सिंह निवासी सेलाकुई देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से दो सिम कार्ड, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल बरामद की।
पूछताछ में मृतक की पत्नी आशा ने बताया कि मेरा पति गुमान सिंह से वर्ष 2013 में तलाक हो गया था। बच्चे पति के पास ही थे। वह बच्चों का ख्याल नहीं रखता था। वह लगातार संपत्ति को बेचकर अपने ऐसो आराम पर खर्च कर रखा था। आशा ने बताया कि इस दौरान उसकी मुलाकात रणजीत सिंह नेगी से हुई। उसने प्रेमी को पति के बारे में बताया। इस पर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत मैंने पति को अपने बालूवाला स्थित घर पर बुलाया। उसे खाने में नींद की गोली दी। जब वह सो गया तो उसका गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें