Weather: उत्तराखंड में वीकेंड मौसम पूर्वानुमान , जानिए कहां होगी बारिश- बर्फबारी और तापमान की स्थिति
देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow, वीकेंड पर उत्तराखंड का मौसम पूर्वानुमान (17-18 जनवरी 2026): उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पाला, कोहरा और शीतलहर के चलते सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सुबह और रात को हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों सहित कुछ मैदानी स्थानों में दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वीकेंड पर आज और कल मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। तीन पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि , मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड का मौसम आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड में आज 17 जनवरी शनिवार और कल 18 जनवरी रविवार को
उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ ही 3400 मीटर व उससे भी अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वही उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले सहित अन्य मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वीकेंड पर सुबह और रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन न होने से कड़ाके की ठंड बनी रहेगी वहीं दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज
देहरादून का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update News Today and Tomorrow, Nowcast For Uttarakhand State Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


