Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम , यहां झोंकेदार हवाओं संग रिमझिम वर्षा के आसार

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जनपदों में झोंकेंदार हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पर्वतीय जनपदों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं मैदानी इलाकों में कहीं कहीं तेज हवाएं चलने के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार 13 मई को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है वहीं टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम मिला-जुला रहेगा। मैदानी इलाकों में कहीं मौसम शुष्क तो कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
पहाड़ में झमाझम बारिश
रविवार को पहाड़ में झमाझम बारिश के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आने से राहत मिली। रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में झमाझम बारिश हुई और जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। गंगोत्री हाईवे पर आधे घंटे की बारिश से ही जल भराव हो गया जिससे तीर्थ यात्रियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे। वही चारों धामों के कपाट खुलने के बाद से धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
तापमान की स्थिति
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें