Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस पर ऐसा रहेगा मौसम , इन जिलों में हिमपात के आसार

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today : उत्तराखंड में विंटर बारिश नहीं होने से सूखी ठंड का कहर जारी है। मैदानी इलाकों में कोहरा- शीतलहर और पहाड़ों में पाला पड़ने से हाड़तोड़ सर्दी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 29 जनवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रदेश भर में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि दोपहर में धूप खिलने से राहत का एहसास रहेगा।
अगले सप्ताह बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले सप्ताह से मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा 29 जनवरी को आंशिक बादल के साथ हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है जिसके बाद सूखी ठंड से निजात मिलेगी।
तापमान
गुरुवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंतनगर में 2.9 डिग्री हुआ तापमान। टिहरी का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today ,Nowcast For Uttarakhand State


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें