देहरादून: उत्तराखंड में बदला मौसम, ऊंची चोटियों में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
3000 मीटर से ऊपर भारी बर्फबारी, मैदानी जिलों में तेज हवाएं , बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों में सुबह ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, रुक रुक कर हो रही लगातार बर्फबारी से क्षेत्र में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं और दृश्य बेहद मनमोहक हो गए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में मौसम परिवर्तन की संभावना जताई थी। इसके असर के रूप में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी है।
विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी मौसम के बिगड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है।
साथ ही अगले एक से दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है।

Uttarakhand Latest Weather Update .Nowcast For Uttarakhand State
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


