मौसम अलर्ट: केदारनाथ धाम में सुबह से भारी बर्फबारी जारी, बढ़ी ठंड, Video
केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी से ठंड बढ़ी, यात्रियों को मौसम अपडेट पर ध्यान देने की सलाह
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक झमाझम बारिश का दौर जारी है, लेकिन सबसे ज्यादा असर केदारनाथ धाम में देखने को मिल रहा है। धाम की चोटियां सुबह से ही बर्फ की सफेद चादर से लकदक हैं, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए यात्रा कठिन हो गई है।
यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जबकि मैदानों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना के चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में आज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। अन्य जिलों में बिजली और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश में इसी तरह मौसम का मिजाज 12 अप्रैल तक बिगड़ा रह सकता है, खासकर तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। अधिकारियों और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा टालने की सलाह दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


