उत्तराखंड मौसम: पहाड़ से मैदान तक हीट वेव का अलर्ट , जानिए कब होगी राहत की बारिश

देहरादून। weather alert: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप बरकरार है। चटख धूप के बीच मैदानी इलाकों में लू बेहाल कर रही है। ज्यादातर इलाकों में पारा भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। हालांकि, 10 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। तब तक गर्मी का प्रकोप बरकरार है रह सकता है। प्रदेश में जून की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश न होने के कारण तापमान शीर्ष पर पहुंच गया है।
दोपहर में चल रही लू से से मैदानी इलाकों में जीना मुहाल हो गया है। पर्वतीय इलाकों में भी चटख धूप पसीने छुटा रही है। सोमवार को भी दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने बेहाल किया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानों में लू का असर बरकरार रह सकता। जबकि, चक्रवाती परिसंचरण के उत्तराखंड में सक्रिय होने के कारण 10 जून से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट आने की उम्मीद है।
- मानसून धीमा, इस वजह से प्री-मानसून वर्षा नहीं
मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात पूर्वी दिशा की ओर मूव कर रहे हैं। मानसून की सिर्फ बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच ही सक्रिय है। अरब सागर वाले पश्चिमी छोर पर मानसून 31 मई से ही कर्नाटक, तमिलनाडू के मध्य इलाकों में अटका हुआ है। पूर्वी छोर तीन जून से सिक्किम से आगे नहीं बढ़ा है। मानसून की रफ्तार धीमी है, जिस कारण उत्तराखंड में प्री-मानसून वर्षा नहीं हो रही है। 10 व 11 जून के आसपास प्री-मानसून गतिविधि बढ़ सकती है।
- हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों व मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं हीट वेव की स्थिति रह सकती है। मैदानी इलाकों में 40 डिग्री या उससे अधिक व पर्वतीय क्षेत्रों में 30 डिग्री से अधिक तापमान पहुंचने पर हीट वेव की घोषणा की जाती है। हीट वेव में शरीर में पानी की कमी, थकावट होना, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें