Uttrakhand: यहां नकली नोटों के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
- मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस , घटना में प्रयुक्त वाहन को किया सीज
देहरादून। उत्तराखंड की देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी ,पुलिस ने करीब 6 लाख के नकली नोटों के साथ दिल्ली की महिला समेत दो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक दारोगा निखिल देव पुलिस के साथ कैलानी गेट चकराता पर चेंकिंग कर रहे थे। जिसमें दिल्ली नंबर की एक कार को रोका गया। जिसमें पुरूष व एक महिला सवार थे। तलाशी के बाद दोनों के पास से 2000 रुपये के 334 नकली नोट, और 500 के अन्य 148 नोट बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दोनों दोस्त हैं। दोनों नकली नोटों को चलाने के लिए चकराता आए थे।
आरोपियों ने अपना नाम बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी सुभाष मोहल्ला नजदीक डीटीसी डिपो नार्थ गौडा गढी मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली, प्रेमलता निवासी श्रीराम रोड़ अलीपुर रोड़ सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास सिविल लाइंस उत्तरी दिल्ली बताया। मुखबिर की सूचना पर आरोपितों को पुलिस द्वारा नकली नोट और घटना में उपयोग में वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने नकली नोट दिल्ली से लाने की भी बात कही।
चकराता थाना प्रभारी सतेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों कुछ महीने पहले भी नकली नोटों को दुकानों व मॉल आदि में चला चुके हैं।
आज वह नकली नोटों को चलाने के लिए चकराता आये थे। मुखबिर की सूचना पर नकली नोटों के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है. नकली नोटों को असली के रूप में चला कर ये मोटा मुनाफा कमाते थे, दोनों नकली नोटों को दिल्ली से लाते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें