Uttarakhand: जिम से बाहर निकलते युवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर
तीन हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
मॉल में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
माल के जिम से बाहर निकल रहा था युवक
Dehradun Crime News- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है ,देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर युवक को गोली मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक का शव मॉल की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुट गई है।
सिल्वर सिटी मॉल में जिम करने के लिए आए स्टोन क्रशर संचालक की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे, उन्होंने एक बाइक चालक को मुख्य सड़क पर तैयारी स्थिति में रखा हुआ था। स्टोन क्रशर को गोली मारने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम शर्मा उम्र 45 वर्ष का काशीपुर में स्टोन क्रशर है, जबकि वह देहरादून के रेसकोर्स में रहता था। वह सुबह 9:00 बजे जिम आया था, करीब 10:30 बजे जिम से नीचे उतर रहा था। हमलावरों ने स्टोन क्रशर संचालक पर तीन गोलियां मारी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्टोन क्रशर संचालक अपनी लाइसेंसी पिस्टल भी लेकर आया हुआ था, लेकिन हमलावरों ने उसे पिस्टल निकालने का मौका तक नहीं दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मॉल परिसर को सील कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावर की पहचान हो सके।
बताया जा रहा है वारदात की वजह प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


