उत्तराखंड Weather Alert: अगले तीन घंटे भारी, 11 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तराखंड में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट।
मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत 11 जिलों के कई क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की जताई संभावना
देहरादून, 07 जून 2026। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल अपने रंग बदल रहा है, इसी क्रम में मौसम विभाग ने रविवार शाम अगले तीन घंटों के लिए उत्तराखंड के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 07 जून 2026 को शाम 5:11 बजे से रात 8:11 बजे तक चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार भटवाड़ी, घनसाली, चम्याला, चोपता, खिर्सू, पैठाणी, कर्णप्रयाग, लोहाघाट, भीमताल, बेरीनाग, डीडीहाट, बाराकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों से भी मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवागमन करने की अपील की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


