Uttarakhand Weather: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में कब होगी बारिश-बर्फबारी , सभी जिलों की वेदर रिपोर्ट देखें
देहरादून। Weekly Weather Forecast Uttarakhand , साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड (16-22 फरवरी 2026): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा उत्तराखंड राज्य के लिए साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार इस सप्ताह पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज मिला-जुला बने रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ पर्वतीय जनपदों में तीन दिन हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी के अलावा प्रदेश भर में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। आईए विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह 16 से 22 फरवरी तक कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम।
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड में आज 16 फरवरी सोमवार को मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। आज किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं है। दिन में धूप निकलने से राहत बनी रहेगी वहीं सुबह- शाम मौसम ठंडा बना रहेगा ,न्यूनतम तापमान में भी आज कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
17 फरवरी – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर या उससे ऊपर के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है; बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
18 फरवरी – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी (3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
19 फरवरी – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर या उससे ऊपर के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है; बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
20 फरवरी – प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा; कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।
21 फरवरी – प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा; कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।
22 फरवरी – उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी (3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं ,सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। Uttarakhand Weather Update, Weekly Weather Forced Uttarakhand
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


