Uttarakhand Weather: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में जानिए बारिश -बर्फबारी और कड़ाके की ठंड का IMD अपडेट
देहरादून। Weekly Weather Forecast Uttarakhand (01 दिसंबर से 07 दिसंबर 2025): साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड: उत्तराखंड में पिछले लंबे समय से मौसम का मिजाज शुष्क रहने के उपरांत अब बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में इस सप्ताह पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।
आईए जानते हैं क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक इस सप्ताह 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम।
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 1 दिसंबर सोमवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क और सामान्य रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 और 3 दिसंबर को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।
5 दिसंबर को पहाड़ों में करवट लेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है वहीं, 3500 मी व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है ,जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 और 7 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और 3500 मी व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है जबकि, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
गिरेगा तापमान और बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य में 4 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है वहीं सप्ताह के दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं। 4 दिसंबर से प्रदेश भर में ठंड में और इजाफा होने की संभावना है।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 27.6°C और न्यूनतम तापमान करीब 8.7°C रहा, पंतनगर का अधिकतम तापमान लगभग 28.4°C और न्यूनतम तापमान करीब 5°C रहा।
तो वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान लगभग 18.3°C और न्यूनतम तापमान करीब 6.7°C रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान लगभग 20.6°C और न्यूनतम तापमान करीब 5.8°C रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
Weekly Weather Forecast Uttarakhand , Nowcast For Uttarakhand State
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


