Uttarakhand Weather: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान(31 मार्च से 06 अप्रैल) , जानिए कब होगी बरसात

Dehradun, Weekly Weather Forecast Uttarakhand (31March To 06 April 2025): साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह प्रदेशभर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है , जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में 3 अप्रैल को पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश बताई गई है ,जिससे तापमान में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वहीं मैदानी इलाकों में गर्म पछुआ हवाएं चलने से पारे में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है।
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने उत्तराखंड राज्य के लिए 31 मार्च से लेकर 06 अप्रैल तक साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आईए जानते हैं इस सप्ताह कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 31 मार्च सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है, पहाड़ से मैदान तक चटक धूप खिलने के साथ ही दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 01 और 2 अप्रैल को भी प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।
03 अप्रैल को पहाड़ में बरसात के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 03 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के कुछ पर्वतीय जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की वर्षा की संभावना है ,जबकि अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 04 ,05 और 06 अप्रैल को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, इस सप्ताह प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रह सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। एक सप्ताह तक मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34- 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13- 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। वहीं
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा ,मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update , Weekly Weather Forecast Uttarakhand (31 मार्च से 06 अप्रैल 2025)

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें