Uttarakhand Weather : उत्तराखंड मौसम में आज हरेला पर झमाझम बरसात ,इन जिलों में यलो अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर गढ़वाल मंडल के चंबा में 90.5 एमएम ,उखीमठ में 54 , जखोली में 41.5 नई टिहरी में 36.5 एमएम सहित तमाम इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज हरेला पर्व पर भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 16 जुलाई मंगलवार को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़, पौड़ी ,उत्तरकाशी , चमोली ,रूद्रप्रयाग ,टिहरी , नैनीताल ,बागेश्वर ,अल्मोड़ा ,चंपावत जिले के अलग-अलग स्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा देहरादून ,उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के भी अलग-अलग स्थानों में एक से दो दौर की तीव्र बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
17 जुलाई को बारिश में तेजी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 17 जुलाई को बारिश में तेजी आने की संभावना है। 17 जुलाई को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है जबकि अन्य सभी जिलों में भी तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल 20 जुलाई तक उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। जिसको लेकर सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


