Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज, पहाड़ से मैदान तक जानिए IMD अपडेट

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (30.03.2025): उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले दिनों बारिश के बाद सुबह शाम मौसम सुहावना बना हुआ है जबकि दिन में चटख धूप खिलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के सभी जिलों में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क रहेगा ,कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 30 मार्च को उत्तराखंड राज्य के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर के समय मैदानी इलाकों में पछुआ गर्म हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया लगातार शुष्क मौसम के चलते आने वाले दिनों में तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है , वहीं
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 सेल्सियस दर्ज किया गया ,पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा , मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today(30.03.2025)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें