Uttarakhand Weather: उत्तराखंड लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान; प्रदेश में कोहरे से बढ़ी ठंड, जानिए कब होगी बारिश- बर्फबारी
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News , उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में आजकल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं , हरिद्वार ,उधम सिंह नगर सहित तमाम मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में दिन में धूप खिलने से राहत बनी हुई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार 17 दिसंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
आज देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन ,गिरा तापमान
मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के इलाकों में सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दिन में चटख धूप खिल गई। ज्यादातर क्षेत्रों में दिन में धूप चुभ रही है।
वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है। जिससे कारण धूप कुछ देर के लिए ही दर्शन दे रही है। ऐसे में कुछ इलाकों में तापमान पहाड़ी क्षेत्रों से भी नीचे पहुंच गया है।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान ऊधमसिंह नगर से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इधर, देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
21 दिसंबर को पहाड़ में बारिश- बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड में 21 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
21 दिसंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बीते रोज देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। Uttarakhand Weather Update News Nowcast For Uttarakhand State
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान