Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज मौसम , तेज बारिश अलर्ट इन जिलों में, मानसून की हलचल जल्द

देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today ( 01-06-2025): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 1 जून को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 1 जून को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है ,इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने के भी आसार हैं ,मौसम विभाग ने विशेष रुप से बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
पांच दिन पहले आएगा मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार उत्तराखंड में मानसून अपने निर्धारित समय से 4 से 5 दिन पहले आ जाएगा। वहीं बारिश भी 6 फीसदी अधिक होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि 5 जून के बाद बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 15 जून के बाद प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय हो जाएगा। मानसून आने के बाद बारिश भी जोर पकड़ेगी।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 सेल्सियस दर्ज किया गया ,पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced Today

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें